🅿🄾🅂🅃 ➪ 01
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ प्यारे इस्लामी भाईयों! मज़हबे इस्लाम में एक अल्लाह की इबादत ज़रूरी है साथ ही साथ उसके नेक बंदों से मुहब्बत व अक़ीदत भी जरूरी है। अल्लाह के नेक अच्छे और मुक़द्दस बंदों से असली, सच्ची और हक़ीक़ी मुहब्बत तो ये है कि उनके ज़रिए अल्लाह ने जो रास्ता दिखाया है उस पर चला जाए, उनका कहना माना जाए, अपनी ज़िंदगी को उनकी ज़िंदगी की तरह बनाने की कोशिश की जाए, इसके साथ साथ इस्लाम के दायरे में रहकर उनकी याद मनाना, उनका ज़िक़्र और चर्चा करना, उनकी यादगारें क़ाइम करना भी मुहब्बत व अक़ीदत है। और अल्लाह के जितने भी नेक और बरगुज़ीदा बंदे है उन सब के सरदार उसके आखिरी रसूल हज़रत मुहम्मद सलल्ललाहु तआला अलैहि वसल्लम हैं। उनका मर्तबा इतना बड़ा है कि वो अल्लाह के रसूल होने के साथ साथ उसके महबूब भी है।
࿐ और जिस को दीन व दुनियां में जो कुछ भी अल्लाह ने दिया, देता है, और देगा, सब उन्हीं का ज़रीया, वसीला और सदक़ा है। उनका जब विसाल हुआ, और जब दुनियां से तशरीफ़ ले गए तो उन्होंने अपने क़रीबी दो तरह के लोग छोड़े थे। एक तो उनके साथी जिन्हें सहाबी कहते हैं। उनकी तादाद हुज़ूर सलल्ललाहु तआला अलैहि वसल्लम के विसाल के वक़्त एक लाख से भी ज़्यादा थी। दूसरे हुज़ूर की आल व औलाद और आप की पाक बीवियाँ उन्हें अहले बैत कहते हैं, हुज़ूर के इन सब क़रीबी लोगों से मुहब्बत रखना मुसलमान के लिए निहायत ज़रुरी है हुज़ूर के अहले बैत हों या आप के सहाबी उन में से किसी को भी बुरा भला कहना या उनकी शान में गुस्ताख़ी और बे अदबी करना मुसलमान का काम नहीं है, ऐसा करने वाला गुमराह व बद दीन है उसका ठिकाना जहन्नम है।_
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 3, 4*
🤲🏻 अल्लाह हमें सुनने समझने और उस पर अमल करने की तौफीक अता फरमाये ! और निगाहो से होने वाले गुनाहो से हमे महफूज़ रखे !* 🌷आमीन*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 02
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ हुज़ूर के अहले बैत में एक बड़ी हस्ती इमाम आली मक़ाम सय्येदिना "इमाम हुसैन" भी हैं उनका मर्तबा इतना बड़ा है कि वो हुज़ूर के सहाबी भी हैं, और अहले बैत में से भी हैं, यानी आपकी प्यारी बेटी के प्यारे बेटे आप के प्यारे और चहीते नवासे हैं। रात रात भर जाग कर अल्लाह की इबादत करने वाले और क़ुरआने अज़ीम की तिलावत करने वाले मुत्तक़ी, इबादत गुज़ार, परहेज़गार, बुज़ुर्ग अल्लाह के बहुत बड़े वली हैं, साथ ही साथ मज़हबे इस्लाम के लिए राहे ख़ुदा में गला कटाने वाले शहीद भी हैं।
࿐ मुहर्रम के महीने की 10 तारीख़ को जुमा के दिन 61 हिजरी में यानी हुज़ूर के विसाल के तक़रीबन 50 साल के बाद आपको और आपके साथियों और बहुत से घर वालों को ज़ालिमों ने ज़ुल्म करके करबला नाम के एक मैदान में 3 दिन प्यासा रख कर शहीद कर दिया। इस्लामी तारीख़ का ये एक बड़ा सानिहा और दिल हिला देने वाला हादसा है, और 10 मुहर्रम जो कि पहले ही से एक तारीख़ी और यादगार दिन था इस हादसे ने इसको और भी जिंदा व जावेद कर दिया, और उस दिन को हज़रत इमाम हुसैन के नाम से जाना जाने लगा, और गोया कि ये हुसैनी दिन हो गया, और बेशक ऐसा ही होना चाहिए।
📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 4,5
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 03
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ लेकिन मजहबे इस्लाम एक सीधा सच्चा संज़ीदगी और शराफ़त वाला मज़हब है, और उसकी हदे मुकर्रर हैं, लिहाज़ा इसमें जो भी हो सब मज़हब और शरीयत के दायरे में रहकर हो तभी वो इस्लामी बुज़ुर्गों की यादगार कहलाएगी, और जब हमारा कोई भी तरीक़ा मजहब की लगाई चहार दीवारी से बाहर निकल गया, तो वो ग़ैर इस्लामी और हमारी बुज़ुर्ग शख़्सियतों के लिए बाइसे बदनामी हो गया। हम जैसा करेंगे हमे देख कर दूसरे मज़हबों के लोग यही समझेंगें कि इनके बुज़ुर्ग भी ऐसा करते होंगे, क्योकि क़ौम अपने बुजुर्गों और पेशवाओ का तआरुफ़ होती है,
࿐ हम अगर नमाज़े, क़ुरआन की तिलावत करेंगें, जुए, शराब गाने बजाने और तमाशों से बच कर ईमानदार, शरीफ़ और भले आदमी बनकर रहेंगे, तो देखने वाले कहेंगे कि जब ये इतने अच्छे हैं तो इनके बुज़ुर्ग कितने अच्छे होंगें, और जब हम इस्लाम के ज़िम्मेदार ठेकेदार बनकर इस्लाम और इस्लामी बुजुर्गों के नाम पर ग़ैर इंसानी हरकतें नाच कूद और तमाशे करेंगें तो यक़ीनन जिन्होंने इस्लाम का मुतालअ नहीं किया है उनकी नज़र में हमारे मज़हब का गलत तआरुफ़ होगा, और फिर कोई क्यों मुसलमान बनेगा?
📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 4,5
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 04
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ हुसैनी दिन यानी 10 मुहर्रम के साथ भी कुछ लोगो ने यही सब किया, और इमाम हुसैन के किरदार को भूल गए, और इस दिन को खेल तमाशों, ग़ैर शरई रसूम नाच गानों, मेलों, ठेलों और तफरीहों का दिन बना डाला। और ऐसा लगने लगा कि जैसे इस्लाम भी माअज़ल्लाह दूसरे मज़हबों की तरह खेल तमाशों तफरीहों और रंग रिलियों वाला मज़हब है।_
࿐ _ख़ुद को मुसलमान कहने वालों में एक नाम निहाद इस्लामी फ़िरक़ा ऐसा भी है कि उनके यहाँ नमाज़ रोज़े वगैरह अहकामे शरअ और दीनदारी की बातों को तो कोई ख़ास अहमियत नहीं दी जाती बस मुहर्रम आने पर रोना, पीटना, चीखना, चिल्लाना, कपड़े फाड़ना, मातम व सीना कोबी करना ही उन का मज़हब है गोया कि उनके नज़दीक अल्लाह तआला ने अपने रसूल को इन्हीं कामों को करने और सिखाने को भेजा था, और इन्हीं सब बेकार बातों का नाम इस्लाम है।
मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 5,6,*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 05
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ मज़हबे अहले सुन्नत वलजमाअत में से भी बहुत से अवाम कुछ राफ़ज़ियों के असरात और कुछ हिंदुस्तान के पुराने ग़ैर मुस्लिमों जिन के यहाँ धर्म के नाम पर जुए खेले जाते हैं, शराबें पी जाती हैं, जगह जगह मेले लगा कर खेल तमाशों ढोल, बाजे, वगैरह ग़ैर इस्लामी काम कराये जाते हैं, उनकी सोहबतों में रहकर उनके पास बैठने उठने, रहने सहने के नतीज़े में खेल तमाशे और वाहियात भरे मेले को ही इस्लाम समझने लगे, और बांस, कागज़ और पन्नी के मुजस्सिमे बना कर उनपर चढ़ावे चढ़ाने लगे।_
࿐ दरअसल होता ये है कि ऐसे कामों कि जिन में लोगों को ख़ूब मज़ा और दिल चस्पी आये, तफरीह और चटखारे मिले उनका रिवाज़ अगर कोई डाले तो वो बहुत जल्दी पढ़ जाती है, और क़ौम बहुत जल्दी उन्हें अपना लेती है, और जब धर्म के ठेकेदार उनमे सवाब बता देते हैं तो अवाम उन्हें और भी मज़ा लेकर करने लगते हैं कि ये ख़ूब रही, रंगरलियां भी हो गई और सवाब भी मिला, तफरीह और दिल लगी भी हो गई खेल तमाशे भी हो गए और जन्नत का काम, क़ब्र का आराम भी हो गया।
࿐ मौलवी साहब या मियाँ हुज़ूर ने कह दिया है कि सब जाइज़ व सवाब का काम है ख़ूब करो, और हमने भी ऐसे मौलवी साहब को खूब नज़राना देकर ख़ुश कर दिया है, और उन्होंने हम को तअज़िये बनाने घुमाने, ढोल बजाने और मेले ठेले लगाने और उनमें जाने की इजाज़त दे दी है अल्लाह नाराज़ हो या उस का रसूल ऐसे मौलवियों और पीरों से हम ख़ुश और वो हमसे ख़ुश।_
मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा ,6,7*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 06
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ इस सब के वाबजूद अवाम में ऐसे लोग भी काफ़ी हैं जो गलती करते हैं और इसको गलती समझते भी हैं और इस हराम को हलाल बताने वाले मौलवियों की भी उनकी नज़र में कुछ औक़ात नहीं रहती। एक गॉव का वाकिया है कोई ताज़िये बनाने वाला कारीगर नहीं मिल रहा था या बहुत सी रक़म का मुतालबा कर रहा था वहाँ की मस्जिद के इमाम ने कहा कि किसी को बुलाने की ज़रूरत नहीं है ताज़िया मैं बना दूंगा और इस इमाम ने गांव वालों को ख़ुश करने के लिए बहुत उम्दा बढ़िया और खूबसूरत ताज़िया बना कर दिया और फिर उन्हीं ताजियेदारों ने इस इमाम को मस्जिद से निकाल दिया और ये कहकर इस का हिसाब कर दिया कि ये कैसा मौलवी है कि ताज़िया बना रहा है मौलवी तो ताज़ियेदारी से मना करते हैं, और मौलवी साहब का बक़ौल शाइर ये हाल हुआ कि:_
_*"न ख़ुदा ही मिला न विसाले सनम"*_
_*"न यहाँ के रहे न वहाँ के रहे"*_
👉दरअसल बात ये है कि सच्चाई में बहुत ताक़त है हक़ हक़ ही होता है। और सर चढ़ कर बोलता है और हक़ की अहमियत उनके नज़दीक भी होती है जो ना हक़ पर हैं।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 7,8,*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 07
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ बहरहाल इस में कोई शक नहीं कि एक बड़ी तादाद में हमारे सुन्नी मुसलमान अवाम भाई हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु की मुहब्बत में गलत फहमियों के शिकार हो गए और मज़हब के नाम पर नाजाइज़ तफरीह और दिल लगी के काम करने लगे उनकी गलत फहमियों को दूर करने के लिए हमने ये मज़मून मुरत्तब किया है इस मुख्तसर मज़मून में इस्लाम व सुन्नियत के नाम पर जो कुछ होता है इस मे इस्लामी नुक़्ता ए नज़र से सुन्नी उलमा के फतवों के मुताबिक़ जाइज़ क्या है और नाजाइज़ क्या है, किस में गुनाह है और किस में सवाब। इस में बहस व मुबाहिसे और तफसील की तरह न जाकर सिर्फ जाइज़ और नाजाइज़ कामों का एक जायज़ा पेश करेंगे, और पढ़ने और सुनने वालों से गुजारिश है कि ज़िद और हठ धर्मी से काम न लें, मौत क़ब्र और आख़िरत को पेशे नज़र रखें।_
_👉मेरे अज़ीज़ इस्लामी भाइयों! हम सब को यक़ीनन मरना है, और खुदा ए तआला को मुंह दिखाना है वहां ज़िद और हठ धर्मी से काम नहीं चलेगा। भाइयों! आंखें खोलो और मरने से पहले होश में आ जाओ और पढ़ो समझो और मानों।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा ,8,9*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 08
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ मुहर्रम में क्या जाइज़*
࿐ _👉हम पहले ही लिख चुके हैं कि हज़रत इमाम हुसैन हों या दूसरी अज़ीम इस्लामी शख्सियतें उनसे असली सच्ची हक़ीक़ी मुहब्बत व अक़ीदत तो ये है कि उनके रास्ते पर चला जाए, और उनका रास्ता "इस्लाम" है। पांचों वक़्त की नमाज़ की पाबंदी की जाए, रमज़ान के रोज़े रखे जाएं, माल की ज़कात निकाली जाए, बस की बात हो तो ज़िन्दगी में एक मर्तबा हज भी किया जाए, जुए, शराब, ज़िना, सूद, झूंठ, ग़ीबत फ़िल्मी गानों, तामाशों और पिक्चरों वगैरह नाजाइज़ हराम कामो से बचा जाए, और उसके साथ साथ उनकी मुहब्बत व अक़ीदत में मुन्दरज़ा ज़ैल काम किये जाएं तो कुछ हर्ज़ नहीं बल्कि बाइसे खैर व बरक़त है।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 9,
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 09
••──────────────────────••►
❝मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ न्याज़ व फ़ातिहा.......*
࿐ _हज़रत इमाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु और जो लोग उनके साथ शहीद किये गए उनको सवाब पहुंचाने के लिए सदक़ा व ख़ैरात किया जाए, ग़रीबों, मिस्कीनों को या दोस्तों, पड़ोसियों, रिश्तेदारों वगैरह को शर्बत या खिचडे या मलीदे वगैरह कोई भी खाने पीने की चीज़ खिलाई या पिलाई जाए, और उसके साथ आयाते कुरआनिया की तिलावत कर दी जाए तो और भी बेहतर है इस सब को उर्फ़ में नियाज़ फ़ातिहा कहते हैं, ये सब बिला शक जाइज़ और सवाब का काम है, और बुजुर्गों से इज़हारे अक़ीदत व मुहब्बत और उन्हें याद रखने का अच्छा तरीक़ा है लेकिन इस बारे में चंद बातों पर ध्यान रखना ज़रूरी है।_
࿐ न्याज़ व फ़ातिहा किसी भी हलाल और जाइज़ खाने पीने की चीज़ पर हो सकती है उसके लिए शर्बत, खिचड़े और मलीदे को ज़रूरी ख़्याल करना जिहालत है अलबत्ता इन चीजों पर फ़ातिहा दिलाने में कोई हर्ज़ नहीं है अगर कोई इन मज़कूरा चीज़ों पर फ़ातिहा दिलाता है तो वो कुछ बुरा नहीं करता, हां जो उन्हें ज़रूरी ख्याल करता है उनके एलावा किसी और खाने पीने की चीज़ पर मुहर्रम में फ़ातिहा सही नहीं मानता वो ज़रूर जाहिल है।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 9,10,*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 10
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ न्याज़ व फ़ातिहा.......*
࿐ नियाज़ फ़ातिहा में शेख़ी ख़ोरी नहीं होना चाहिए और न खाने पीने की चीज़ों मे एक दूसरे से मुक़ाबला। बल्कि जो कुछ भी हो और जितना भी हो सब सिर्फ़ अल्लाह वालों के ज़रिए अल्लाह तआला की नज़दीकी और उसका कुर्ब और रज़ा हासिल करने के लिए हो, और अल्लाह के नेक बंदों से मुहब्बत इस लिए की जाती है कि उनसे मुहब्बत करने और उनके नाम पर खाने खिलाने और उनकी रूहों को अच्छे कामों का सवाब पहुँचाने से अल्लाह राज़ी हो, और अल्लाह को राजी करना ही हर मुसलमान की जिंदगी का असली मक़सद है।
_➡ ️नियाज़ फ़ातिहा बुज़ुर्गों की हो या बडे बूढो की उस के तौर तऱीके जो मुसलमानो में राइज़ हैं जाइज़ और अच्छे काम हैं फ़र्ज़ और वाज़िब यानी शरअन लाज़िम व ज़रूरी नहीं अगर कोई करता है तो अच्छा करता है और नहीं करता है तब भी गुनेहगार नहीं, हां कभी भी बिल्कुल न करना महरूमी है। नियाज़ व फ़ातिहा को न करने वाला गुनेहगार नहीं है, हां इससे रोकने और मना करने वाला जरूर गुमराह व बद मज़हब है और बुजुर्गों के नाम से जलने वाला है।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा ,10,11*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 11
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ न्याज़ व फ़ातिहा....... *
࿐ नियाज़ व फ़ातिहा के लिए बाल बच्चों को तंग करने की या किसी को परेशान करने की या ख़ुद परेशान होने की या उन कामों के लिए कर्ज़ा लेने की या ग़रीबों, मज़दूरों से चंदा करने की कोई ज़रूरत नहीं, जैसा और जितना मौक़ा हो उतना करें और कुछ भी न हो तो ख़ाली क़ुरआन या कलमा ए तय्यब या दुरुद शऱीफ वगैरह का ज़िक्र करके या नाफ़िल नमाज़ या रोज़े रखकर सवाब पहुंचा दिया जाए तो ये भी काफी है, और मुकम्मल नियाज़ और पूरी फ़ातिहा है, जिस में कोई कमी यानी शरअन ख़ामी नहीं है।
ख़ुदा ए तआला ने इस्लाम के ज़रिए बंदों पर उनकी ताक़त से ज़्यादा बोझ नहीं डाला। ज़कात हो या सदक़ा ए फित्र और क़ुर्बानी सिर्फ उन्हीं पर फ़र्ज़ व वाज़िब हैं जो साहिबे निसाब यानी शरअन मालदार हों। हज भी उसी पर फ़र्ज़ किया गया जिस के बस की बात हो, अक़ीक़ा व वलीमा उन्हीं के लिए सुन्नत है जिनका मौक़ा हो जब कि ये काम फ़र्ज़ व वाज़िब या सुन्नत हैं, और नियाज़ व फ़ातिहा उर्स वगैरह तो सिर्फ बिदआते हसना यानी सिर्फ अच्छे और मुस्तहब काम हैं, फ़र्ज़ व वाज़िब नहीं हैं यानी शरअन लाज़िम व जरूरी नहीं हैं। फिर नियाज़ व फ़ातिहा के लिए क़र्ज़ लेने, परेशान होने और बाल बच्चों को तंग करने की क्या जरूरत है बल्कि हलाल कमाई से अपने बच्चों की परवरिश करना बजाते ख़ुद एक बड़ा कारे ख़ैर सवाब का काम है।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 11,12*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 12
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
_*🍱 न्याज़ व फ़ातिहा.......*_
࿐ _खुलासा ये है कि उर्स, नियाज़ व फ़ातिहा वगैरह बुज़ुर्गों की यादगारें मनाने की जो लोग मुख़ालिफत करते हैं वो गलती पर हैं और जो लोग सिर्फ उन कामों को ही इस्लाम समझे हुए हैं और शरअन उन्हें लाज़िम व जरूरी ख्याल समझते हैं वो भी बड़ी भूल में हैं।_
_➡️ नियाज़ व फ़ातिहा की हो या कोई और खाने पीने की चीज़ उसको लुटाना, भीड़ में फेंकना कि उनकी बे अदबी हो पैरों के नीचे आये या नाली वगैरह गंदी जगहों पर गिरें एक गलत तरीक़ा है, जिससे बचना जरूरी है जैसा कि मुहर्रम के दिनों में कुछ लोग पूड़ी, गुलगुले, बिस्किट वगैरह छतों से फेंकते और लुटाते हैं ये ना मुनासिब हरकतें हैं।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 12 *
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 13
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ न्याज़ व फ़ातिहा....... *
࿐ नियाज़ व फ़ातिहा यानी बुजर्गों को उनके विसाल के बाद या आम मुरदों की रूहों को उनके मरने के बाद सवाब पहुचांने का मतलब सिर्फ यही नहीं कि खाना पीना सामने रखकर और क़ुरआन करीम पढ़कर ईसाले सवाब कर दिया जाए, बल्कि दूसरे दीनी इस्लामी या रिफाहे आम यानी अवाम मुसलिमीन को नफा पहुंचाने बाले काम कर के उनका सवाब भी पहुँचाया जा सकता है।_
_★किसी ग़रीब बीमार का ईलाज करा देना_
_★किसी बाल बच्चेदार बेघर मुसलमान का घर बनबा देना।_
_★ किसी बे क़सूर क़ैदी की मदद करके जेल से रिहाई दिलाना_
_★ जहां मस्जिद की ज़रूरत हो वहाँ मस्जिद बनवा देना_
_★ अपनी तरफ से इमाम व मुअज़्ज़िन की तनख्वाह जारी कर देना_
_★ मस्जिद में नमाज़ियों की ज़रूरत में ख़र्च करना_
_★ इल्मे दींन हासिल करने वालों या इल्म फैलाने वालों की मदद करना_
_★ दीनी किताबें छपवा कर या ख़रीदकर तकसीम कराना_
_★ दीनी मदरसे चलना_
_★ रास्ते और सड़के बनवाना या उन्हें सही कराना_
_★ रास्तों में राहगीरों की जरूरतो के काम कराना वगैरह वगैरह।_
_👉ये सब ऐसे काम हैं कि उन्हें करके या उनपर ख़र्चा करके, बुज़ुर्गों या बड़े बूढ़ों के लिए ईसाले सवाब की नियत कर ली जाए तो ये भी एक किस्म की बेहतरीन नियाज़ व फ़ातिहा है, ज़िन्दों और मुरदों सभी का उसमे नफा और फायदा है।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 12,13,*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 14
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ न्याज़ व फ़ातिहा....... *
࿐ हदीस पाक में है कि हुज़ूर पाक के एक सहाबी हज़रते साअद इब्ने उबादा रदिअल्लाहु तआला अन्हु की माँ का विसाल हुआ तो वो बारगाहे रिसालत में हाज़िर हुए और अर्ज़ किया :- या रसूलल्लाह! मेरी माँ का इंतेक़ाल हो गया है तो कौनसा सदक़ा बेहतर रहेगा। सरकार ने फरमाया: पानी बेहतर रहेगा। उन्होंने एक कुआँ खुदवा दिया और उसके करीब खड़े होकर कहा :- ये कुआँ मेरी माँ के लिए है, (मिश्कात बाबो फ़ज़लुस्सदक़ा स. 169) यानी जो इस से पानी पिये उसका सवाब मेरी माँ को पहुँचता रहे।_
࿐ _शारेहीने हदीस फरमाते हैं:- हुज़ूर ने पानी इसलिए फरमाया कि मदीना तय्यबा में पानी की किल्लत थी पीने का पानी खरीदना पड़ता था, गरीबों के लिए दिक्कत का सामना था इसलिए हुज़ूर ने सअद से कुआँ खोदने के लिए फरमाया।_
_👉इस हदीस से ये बात साफ हो जाती है कि मुरदों को कारेखैर का सवाब पहुँचता है और ये कि जिस चीज़ का सवाब पहुंचाना हो उस खाने पीने की चीज़ को सामने रखकर ये कहने में कोई हर्ज़ नहीं कि उसका सवाब फलां को पहुंचे, क्योकि हज़रत सअद ने कुआँ खुदवा कर कुआँ की तरफ इशारा करके ये ये अल्फ़ाज़ कहे थे, लेकिन इससे ज़रूरी भी नहीं समझना चाहिए कि खाना पानी सामने रखकर ही ईसाले सवाब जाइज़ है, दूर से भी कह सकते हैं, दिल में कोई नेक काम करके या कुछ पढ़कर या खिलाकर किसी को सवाब पहुंचाने की नियत करलें तब भी काफ़ी है। अल्लाह तआला सवाब देने वाला है वो दिलों के अहवाल से ख़ूब वाकिफ़ है। ये सब तऱीके दुरुस्त हैं उन में से जो किसी तऱीके को गलत कहे वही ख़ुद गलत है।
*#📕मुहर्रम में क्या जाइज ?, क्या नाजायज़? सफ़हा 13,14*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 15
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ *📋 ज़िक्रे शहादत*
_हज़रत सय्यद इमाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु और दूसरे हज़रात अहले बैअत किराम का ज़िक्र नज़्म में या नस्र में करना और सुनना यक़ीनन जाइज़ है, और बाइसे ख़ैर व बरकत व नुज़ूले रहमत है लेकिन इस सिलसिले में नीचे लिखी हुई बातों को ध्यान में रखना ज़रूरी है।_
࿐ _ज़िक्रे शहादत में सही रिवायात और सच्चे वाकियात बयान किये जाए, आज कल कुछ पेशेवर मुक़र्रीरों और शायरों ने अवाम को ख़ुश करने और तक़रीरों को जमाने के लिए अज़ीब अज़ीब किस्से और अनोखी निराली हिकायात और गढ़ी हुई कहानियां और करामात बयान करना शुरू कर दिया है, क्योकि अवाम को ऐसी बातें सुनने में मज़ा आता है, और आज कल के अक्सर मुक़र्रीरों को अल्लाह व रसूल से ज़्यादा अवाम को खुश करने की फ़िक्र रहती है, और बज़ाहिर सच से झूंठ में मज़ा ज्यादा है और जलसे ज़्यादातर अब मज़ेदारियों के लिए ही हो रहे हैं।_
_आला हज़रत मौलाना शाह अहमद रज़ा रहमतुल्लाहि तआला अलैहि फरमाते हैं:-_
࿐ _शहादत नामे नज़्म या नस्र जो आज कल अवाम में राइज़ है अक्सर रिवायाते बातिला व बे सरोपा से ममलू और अकाज़ीब मोज़ूआ पर मुश्तमिल है, ऐसे बयान का पढ़ना और सुन्ना, वो शहादत नामा हो, ख्वाह कुछ और मजलिसे मीलाद मुबारक में हों ख्वाह कहीं और मुतलकन हराम व नाजाइज़ है।_
📕 *(फतावा रजविया जि. 24, स.514, मतबूआ रज़ा फाउंडेशन लाहौर)*
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०- 15,
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 16
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ज़िक्रे शहादत*
࿐ _और उसी किताब के सफ़हा 522 पर इतना और है:-_
_यूँही मरसिये। ऐसी चीज़ों का पढ़ना सुन्ना सब गुनाह व हराम है।_
_हदीस पाक में है, रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने मरसियों से मना फरमाया।_ (ज़िक्रे शहादत का मक़सद सिर्फ वाकियात को सुन कर इबरत व नसीहत हासिल करना हो और साथ ही साथ स्वालिहीन के ज़िक़्र की बरकत हासिल करना ही हो, रोने और रुलाने के लिए वाकियाते कर्बला_ _बयान करना नाजाइज़ व गुनाह है।इस्लाम में 3 दिन से ज्यादा मौत का सोग जाइज़ नहीं)_
࿐ _आला हज़रत इमाम अहमद रज़ा खान बरेलवी फरमाते हैं:-_
_शरीयत में औरतों को शौहर की मौत पर चार महीने दस दिन सोग मनाने का हुक्म दिया है, औरों की मौत के तीसरे दिन तक इजाज़त दी है, बाक़ी हराम है, और हर साल सोग की तजदीद तो असलन किसी के लिए हलाल नहीं।_
*📕(फतावा रजविया जि.24, स.495)*
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०- 16,
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 17
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ज़िक्रे शहादत*
࿐ _और रोना रुलाना सब राफ़ज़ीयों के तौर तरीके हैं क्योकि उनकी किस्मत में ही ये लिखा हुआ है।_ _राफ़ज़ी ग़म मनाते हैं और ख़ारजी ख़ुशी मनाते हैं और सुन्नी, वाकियाते कर्बला से नसीहत व इबरत व इबरत हासिल करते है और दीन की खातिर कुर्बानियां देने और मुसीबतों पर सब्र करने का सबक लेते हैं और उनके ज़िक़्र से बरकत और फ़ैज़ पाते हैं।_
࿐ _हाँ अगर उनकी मुसीबतों को याद करके ग़म हो जाए या आँसू निकल आये तो ये मुहब्बत की पहचान है।_ _मतलब ये है कि एक होता है ग़म मनाना और ग़म करना, और एक होता है ग़म हो जाना। ग़म मनाना और करना नाजाइज़ है और ध्यान आने पर ख़ुद बख़ुद हो जाए तो जाइज़ है।_
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०- 17)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 18
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ _आज कल जो ताज़िये बनाये जाते हैं, पहली बात ये हज़रत इमाम आली मक़ाम के रोज़ा का सही नक़्शा नहीं है, अज़ीब अज़ीब तरह के ताज़िये बनाये जाते हैं, फिर उन्हें घुमाया और गश्त कराया जाता है, एक दूसरे से मक़ाबिला किया जाता है, और उस मुक़ाबिले में कभी कभी लड़ाई झगड़े और लाठी डंडे चाकू और छुरी चलाने की नौबत आ जाती है, और ये सब हज़रत इमाम हुसैन की मुहब्बत के नाम पर किया जाता है। अफ़सोस इस मुसलमान को क्या हो गया है और ये कहाँ से चला था और कहां पहुँच गया, कोई समझाये तो मानने को तय्यार नहीं, बल्कि उल्टा समझाने वाले को बुरा भला कहने लगता है।_
࿐ _खुलासा ये है कि आज की ताज़िये और इसके साथ होने वाली तमाम बिदआत व खुराफ़ात व वाहियात सब नाजाइज़ व गुनाह है, मसलन मातम करना, ताज़िये पर चढ़ावे चढ़ाना उनके सामने खाना रखकर वहाँ फ़ातिहा पढ़ना, उनसे मन्नत मांगना, उनके नीचे से बरकत हासिल करने के लिए बच्चों को निकालना, ताज़िये देखन कोे जाना, उन्हें झुककर सलाम करना, सवारियाँ निकलना, सब जाहिलाना बातें और नाजाइज़ हरकतें हैं, उनका मजहबे इस्लाम से कोई वास्ता नहीं, और जो जानता है उसका दिल ख़ुद कहेगा कि इस्लाम जैसा सीधा और शराफत व संजीदगी वाला मज़हब उन तमाशों और वहम परस्ती की बातों को कैसे गवारा कर सकता है?_ ࿐
*📚 (मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०- 17,18*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 19
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ _कुछ लोग कहते हैं कि ताज़िये और उसके साथ साथ ढोल बाजे और मातम करते हुए घूमने से इस्लाम और मुसलमानों की शान ज़ाहिर होती है।_
_ये एक फ़ुज़ूल बात है, पांचों वक़्त की अज़ान और मुहल्ले बस्ती और शहर के सब मुसलमानों का मस्जिदों और ईदगाहों में जुमा और ईद की नमाज़ बा जमाअत अदा करने से ज़्यादा मुसलमानों की शान ज़ाहिर करने वाली कोई और चीज़ नहीं। ताज़िये और उसके तमाशों, ढोल बाजों और कूदने फांदने, मातम करने और बुज़ुर्गों के नाम पर ग़ैर शरई उर्सों, मेलों और आज की क़व्वालियों की महफिलों को देखकर तो गैर मुस्लिम ये समझते हैं कि इस्लाम भी हमारे मज़हब कु तरह तमाशाई मज़हब है, बजाये सुधरने और इस्लाम की तरफ आने के और चिढ़ते हैं, और कभी कभी उस ताज़िये की वजह से लड़ाई झगड़े और ख़ूनरेज़ी की नौबत आती है, और बे वजह मुसलमानों का नुकसान होता है, और नमाज़, रोज़ा, ईमानदारी और सच्चाई, अहकामे शरअ की पाबंदी और दीनदारी को देखकर ग़ैर मुस्लिम भी कहते हैं कि वाक़ई मज़हब है तो बस इस्लाम है ये और बात है कि वो किसी वजह से मुसलमान न बने, लेकिन इस में भी कोई शक़ नहीं कि बहुत से ग़ैर मुस्लिमों क़ा दिल मुसलमान होने को चाहता है और कुछ हो भी जाते है, और होते रहे हैं।
*📚 (मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०- 18,19,)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 20
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ देखते नहीं हो कि दुनियां में कितने मुसलमान हैं और सिर्फ 1400 साल में उनकी तादाद कहाँ से कहाँ पहुँच गई, ये सब नमाज़, रोज़े और इस्लाम की भोली, सीधी, सच्ची बातों को देख कर हुए हैं, ताज़िये और उसके साथ मेलों ठेलों और तमाशों को देखकर न कोई मुसलमान हुआ, और न अब होता है। और ताज़िये से इस्लाम की शान ज़ाहिर नहीं होती बल्कि मजहबे इस्लाम की बदनामी होती है।_
࿐ _कुछ लोग मुहर्रम के दिनों में बजने वाले बाजों को ग़म का बाजा बताते हैं उन्हें मालूम होना चाहिए कि गम के मौके पर बाजे नहीं बजाए जाते और ग़म मनाना भी तो इस्लाम में जाइज़ नहीं है। ये इमाम हुसैन की दर्दनाक शहादत के नाम पर बाजे बजाने वालों से मैं पूछता हूँ कि जब उनके यहाँ कोई हादसा हो जाए या कोई मरजाये तो क्यों बाजे नहीं बजाते और बेंड मास्टर को क्यों नहीं बुलाते, नाच कूद और तमाशे क्यों नहीं करते, और जो मौलवी साहब मुहर्रम में बाजे बजाने को जाइज़ कहते हैं जब ये मरें या उनके घर में कोई मरे तो उनकी मौत पर और फिर तीजे, दसवें, चालीसवें और बरसी पर महंगा वाला बैंड लाया जाए जो मौलवी साहब के शायाने शान हो। और चूंकि उनके यहाँ ये सब सवाब का काम है लिहाज़ा उनकी रूह को इसका सवाब भी जरूर पहुँचाया जाए।
*📚 (मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०- 19,20)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 21
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ बाज़ लोग कहते हैं कि हमारे ख़ानदान में ताज़िऐ पहले से होती चली आ रही है, एक साल हमने ताजियेदारी नहीं बनाया तो हमारा फलां नुकसान हो गया या बीमार हो गए या घर में कोई मर गया, ये भी जाहिलाना बातें हैं पहले तो ऐसा होता नही और हो भी जाए तो ये एक शैतानी चाल है वो चाहता है कि तुम हराम कारियों में लगे रहो, और ख़ुदा और रसूल से दूर रहो, हो सकता है कि शैतान आप को डिगाने के लिए कुछ कुछ कर देता हो, क्योकि कुछ ताक़त अल्लाह ने उसको भी दी है, और अल्लाह की ज़ात तो ग़नी है सब से बे परवाह है अगर सब सुधर जाएं नेक और परहेज़गार हो जाए तो उसे कुछ नफा और फ़ायदा नहीं पहुंचता और सब बिगड़ जाए तो उसका कुछ घाटा नहीं होता,
࿐ इंसान अच्छा करता है तो अपने अच्छे के लिए और बुरा करता है तो अपने बुरे के लिए और मुसलमान का अक़ीदा व ईमान इतना मजबूत होना चाहिए कि दुनियां का नफ़अ हो या नुकसान हम तो वही करेंगे जिस से अल्लाह व रसूल राज़ी हो, और घाटे नफ़अ को भी अल्लाह ही जानता है हम कुछ नहीं जानते, कभी किसी चीज़ में हम फ़ायदा समझते हैं और घाटा हो जाता है और कभी घाटा और नुकसान ख़्याल करते है मगर नफ़अ और फ़ायदा निकलता है। एक शख़्स को मुद्दत से एक गाड़ी खरीदने की तमन्ना थी और जब ख़रीदी तो पूरी फैमली के साथ इस गाड़ी में एक्सीडेंट के ज़रिए मारा गया। खुलासा ये है कि अपने सब काम अल्लाह की मर्ज़ी पर छोड़ दीजिये, और उसके बताये हुए रास्ते पर चलना ज़िन्दगी का मक़सद बना लीजिए फिर जो होगा देखा जाएगा। और वही होगा जो अल्लाह चाहेगा।
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०-20,*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 22
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ कुछ लोग कहते हैं कि ताज़िया और तख़्त बनाना सजाना ऐसा ही है जैसे जलसे, जुलूस, और मीलाद की महफिलों के लिए शामयाने पिंडालों, सड़कों, गलियों और घरों को सजाया जाता है। तो ये भी एक गलतफ़हमी है, जलसा, जुलूस, और महफिलों में सजाबट और डेकोरेशन असल मक़सद नहीं होता, ज़िक्रे ख़ैर वअज़ व तब्लीग और तक़रीर मक़सूद होता है उसके लिए ये सजाबटें होती हैं, और ताज़िया बनाने का मक़सद सिवाए, सवारने और घुमाने के और क्या है? और जलसे, जुलूस, और महफिलों के लिए भी हद से ज्यादा बे ज़रूरत इतना डेकोरेशन और सजाबट करना कि आने वालों का ध्यान उसी में लग कर रह जाए और वही मक़सद बनकर रह जाए और ज़िक़्र ख़ैर वअज़ व तब्लीग की तरफ से तवज्जो हट जाए ये सब करना भी अच्छा नहीं है, और उन सब सजावटों में भी आपस में मुक़ाबिले और फ़ख्र व मुबाहत ख़िलाफ़े शरअ बातें हैं। ख़ासकर गरीबों मज़दूरों से जबर्दस्ती चंदे लेकर ये सब काम ज़्यादती है, बजाए सवाब के गुनाह भी हो सकता है, क्योकि गरीबों को सताना इस्लाम में ज़्यादा बुरा काम है।_
_महफ़िलें, मजलिसे कभी कभी बग़ैर सजबट और डेकोरेशन के भी होती हैं और ताज़िया तो सजावट ही का नाम है ये ना हो तो फिर ताज़िया ही कहाँ रहा?_
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०-20,21,
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 23
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ कुछ लोग कहते हैं कि ताजियेदारी खत्म हो गई तो इमाम हुसैन का नाम मिट जाएगा तो ये भी उन लोगो की गलतफ़हमी हैं, हज़रत इमाम हुसैन का नाम तो दुनियां की लाखों मस्जिदों में हर जुमा की नमाज़ से पहले ख़ुत्बे में पढ़ा जाता है। पीरी मुरीदी के अक्सर सिलसिले उनसे होकर रसूले ख़ुदा तक पहुंचते हैं, और जब शजरे पढ़े जाते हैं तो इमाम हुसैन का नाम आता है, क़ुरआन करीम के 22वें पारे के पहले रूकूअ में जो आयते ततहीर है उसमें भी अहले बैत का ज़िक्र मौजूद है और तो और ख़ुद नमाज़ जो अल्लाह की इबादत है उसमें भी आले मुहम्मद पर दुरूद पढ़ा जाता है सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम।_ _उसके अलावा कितने जलसों, जुलूसों महफिलों, मजलिसों, नारों, नज़्मों, में उनका नाम आता है, ये सब दुनिया जानती है मेरे बताने की ज़रूरत नहीं और सही बात ये है कि इमाम हुसैन का नाम तो हर मुसलमान के दिल में अल्लाह तआला ने लिख दिया है, और जिस के दिल में इमाम हुसैन का नाम नहीं वो मुसलमान कहलाने का हक़दार नहीं। तो भाइयों! जिस का ज़िक्र नमाज़ों में, ख़ुत्बों में, क़ुरआन की आयतों में, और हज़ारों महफिलों मजलिसों और खानकाही शजरों में हो उसका नाम कैसे मिट जाएगा। ताजियादारी और उसके साथ जो तमाशे होते हैं उससे तो हज़रत इमाम पाक का नाम बदनाम किया जाता है।
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०-22,)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 24
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 मुहर्रम में क्या नाजाइज़ ?.......*
(तअज़ियेदारी)
࿐ जो लोग कहते हैं कि ताजियेदारी खत्म हो गई तो इमाम हुसैन का नाम मिट जाएगा मैं उनसे पूछता हूं कि हज़रत इमाम पाक से पहले और बाद में जो हज़ारों लाखों हज़रात अम्बिया व औलिया व शोहदा हुए हैं उनमें से किस किस के नाम ताजियेदारी या मेले तमाशे होते हैं? क्या उन सबके नाम मिट गए? हक़ ये है कि ताजियेदारी ख़त्म होने से इमाम हुसैन का नाम नहीं मिटेगा बल्कि_ _ताजियेदारों का नाम मिट जाएगा और आजकल ताजियेदारी अपने नाम के लिए ही हो रही है इमाम हुसैन के नाम के लिए नहीं। देखा नहीं ये ताजियेदार अपनी नामवरी कि मेरा ताज़िया सब से ऊंचा, सबसे अच्छा रहे और आगे चले उसके लिए कैसे झगड़े करते हैं, खुद भी लड़ते मरते हैं और औरों को भी मरवाते हैं_
*📚(मुहर्रम में क्या जाइज़, क्या नाजाइज़, सफहा न०23)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 25
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ताज़ियेदारी लड़ाई झगड़े की बुनियाद.......1*
࿐ _लड़ाई झगड़े करना तो अक्सर जगह तअज़िये दारों की आदत बन गई है,रास्तों के लिए खड़ी फसलों को रोन्दना,अपनी वाह वाही और शान शैली के लिए एक दूसरे से मुकाबिले करना,खुब ऊँचे ऊँचे ताअज़िये बनाकर उन्हें निकालने के लिए बिज़ली के तार या खड़े दरख्तों को काटना तरह तरह से ख़ुदा की मखलूक को सताना उनका मिज़ाज हो गया है। इन सब बातों में कभी कभी गैर मुस्लिमों से भी टकराव की नौबत आ जाती है,और यह सब बे मक़सद झगड़े होते हैं। मुसलमानों की तारीख में कभी भी इन गैर ज़रूरी फालतू बातों के लिए लड़ाइयाँ नहीं लड़ी गयीं और मुसलमान फितरतन झगड़ालू नहीं होता।_
࿐ _तअज़िये दारों को तो मैंने देखा कि यह लोग तअज़िये उठा कर मातम करते हुये ढोल बाजों के साथ चलते हैं तो होश खो बैठते हैं बे काबू और आपे से बाहर हो जाते हैं जोश ही जोश दिखाई देता है। ख़ुदा न करे मैं हर मुसलमाने मर्द व औरत की जान माल,इज्ज़त व आबरू की सलामती की अल्लाह तआला से दुआ करता हूँ लेकिन इस बढ़ती हुई तअज़िये दारी और तअज़िये उठाते वक़्त ताज़ियेदारों के बे काबू जोशीले रंग से मुझ को तो हिन्दुस्तान में ख़तरा महसूस हो रहा है,कभी उसकी वजह से मुसलमानों का बड़ा नुक़्सान हो सकता है,और यह बे नतीजा नुक्सान होगा,और यह अन्ज़ाम से बे ख़बर लोग कभी भी कौम को दंगों और बलवों की आग में झोंक सकते हैं। कुछ जगह ऐसा हुआ भी है और कही होते होते बच गया है।_
*( 📚मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 23,24 )*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 26
••──────────────────────••►
❝मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
📋 ताज़ियेदारी लड़ाई झगड़े की बुनियाद......
࿐ _अभी चन्द साल पहले अख़बार में आया था कि तअज़िये दारों ने एक हिन्दू का आठ बीघा खेत रोन्द डाला बड़ी मुश्किल से पुलिस ने दंगे पर कन्ट्रोल किया, दर असल यह सब मुसलमानों को तबाह व बरबाद कराने वाले काम हैं।_
࿐ _आम रास्तों को बन्द करने, सड़कों पर जाम लगाने में भी तअज़िये दारों को बहुत मज़ा आता है और वह ऐसा कर के बहुत खुश होते हैं और उसको बड़ा कमाल समझते हैं,हांलाकि इस्लामी नुक्ता-ए-नज़र से यह रिफाहे आम में मुदाख़लत है,अवाम की हक़ तल्फ़ी नाजाइज़ व गुनाह है।_
*_हदीस पाक में है हुजूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया!_*
_जो जिहाद के लिये जाने वाला किसी गुज़रने वाले के लिये रास्ता तंग करे उसको जिहाद का सवाब नहीं!_
*📚मिश्कात बाब आदादुस्सफर सफ़हा 340*
_उलमा-ए-किराम ने भी इस हरकत के नाजाइज़ होने का फतवा दिया है। इस की तहकीक़ हमारी किताब बारहवही शरीफ़ जलसे और जुलूस में देखे मज़हब और धरम के नाम पर आज कल ऐसा बहुत किया जा रहा है।
*( 📚मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 24,25 )*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 27
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
📋 ताज़ियेदारी लड़ाई झगड़े की बुनियाद......
࿐ मज़हब मख़लूक़ की मुश्किलात को दूर करने का नाम है उन्हें परेशान करना और मुश्किलात में डालना मज़हब नहीं हैं, जब सड़के जाम होती हैं तो किस किस को कैसी मुसीबत और परेशानी का सामना करना पड़ता है ये सबको ख़ूब पता है, लेकिन धर्म के ठेकेदारों का धर्म आज कल उस वक़्त तक मुकम्मल नहीं होता जब तक कि वो पब्लिक का खून न पी लें।_
࿐ _दूसरे लोग अपने धर्मों के नाम पर क्या करते हैं उसके ज़िम्मेदार तो वो हैं लेकिन हमें उनकी शरीकी नहीं करना चाहिए, और अपने मज़हब की असली शक़्ल दुनियां के सामने लाना चाहिए, हमारे मज़हब में किसी को सताने की कोई गुंजाइश नहीं, रहगुजर तंग करना या बन्द करना या राहगीरों, मुसाफिरों को परेशान करना बड़ा ज़ुल्म व ज़्यादती है। इमाम हुसैन के मानने वालों को तो ऐसा कभी भी नहीं करना चाहिए, क्योकि उन्होंने दूसरों को यज़ीदी मज़ालिम से बचाने के लिए ही अपना गला कटाया था और आप उनका नाम लेकर ही दूसरों पर ज़ुल्म करते हैं और उनके लिए मुसीबत बन जाते हैं।
*📚मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 25,27*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 28
••──────────────────────••►
❝मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
📋 ताज़ियेदारी लड़ाई झगड़े की बुनियाद......
࿐ कुछ लोग कहते हैं कि ताज़ियादारी अगर हराम है तो मौलवी पहले भी तो थे उन्होंने मना क्यों नहीं किया, तो मेरे भाइयों! बात ये है कि ताजियेदारी शुरू होने के बाद धीरे धीरे नाजाइज़ कामों पर मुश्तामिल होती चली गई और जब से ये ख़िलाफ़े शरअ हरकात व खुराफ़ात का मजमुआ बनी है, उलमा ए दीन बराबर उसको हराम कहते और लिखते रहे, जैसा कि आने वाले बयान से आपको मालूम होगा।_
࿐ _और हर ज़माने में मानने वाले भी रहे हैं और न मानने वाले भी, और मौलवी भी सब अल्लाह से डरने वाले नहीं होते मख़लूक़ से डरने वाले और लोगो की हां में हां मिलाने वाले कुछ मौलवी पहले भी रहे हैं, और अब भी हैं और आज के मस्जिदों के इमामों का किसी ख़िलाफ़े शरअ बात को देखकर कुछ न कहना कोई मअना नहीं रखता क्योकि इमामत तो अब नौकरी व गुलामी सी हो कर रह गई है, अगर एक आदमी भी नाराज़ हो जाए तो इमामत ख़तरे में पड़ जाती है। लेकिन फिर भी मेरी गुजारिश है कि हिम्मत से काम लेना चाहिए और सही बात लोगो को बताना चाहिए छुपाना नहीं चाहिए, अल्लाह तआला उनकी मदद फरमाता है जो उसके दीन की मदद करते हैं।_
࿐ _मौलवियों में आज कुछ ऐसे भी हैं जिन के पेट अल्लाह ने भर दिए हैं लेकिन ये बहुत ज़्यादा माल व दौलत शान व शौकत हासिल करने के लिए दींन को नुकसान पहुंचाते हैं गलत बयानी करते हैं हक़ को छुपाते हैं और ये नहीं जानते हैं कि इज़्ज़त व दौलत अल्लाह के दस्ते कुदरत में है, जिसे जब चाहे अता फरमाए ये मौत को भूल गए हैं लेकिन मौत इन्हें नहीं भूलेगी ।
*📚मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा ,26,27*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 29
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ताज़ियेदारी और क़ुरआन व हदीस*
࿐ _क़ुरआन करीम में है:- और उन लोगो से दूर रहो जिन्होंने अपने दीन को खेल तमाशा बना लिया और उन्हें दुनियां की ज़िंदगी ने धोका दे दिया है।_ _*(पारा-7, रुकू-14)*_
࿐ _और एक जगह फरमाता है:- जिन लोगो ने अपने दीन को खेल तमाशा बना लिया और दुनियां की ज़िंदगी ने उन्हें धोके में डाल दिया, आज उन्हें हम छोड़ देंगे जैसा उन्होंने उस दिन के मिलने का ख़्याल छोड़ रखा था, और जैसा वो हमारी आयतों से इन्कार करते थे।_ _*(पारा-8, रुकू-13)*_
_इन आयतों को आप ध्यान से पढ़ें तो आज की ताजियेदारी और उर्सों के नाम पर जो मेले ठेले नाच तमाशे और क़व्वालीयां हो रही हैं ये सब चीजें याद आ जाएंगी, और नज़रे इंसाफ कहेगी की वाक़ई ये वो लोग हैं जिन्होंने इस्लाम को तमाशा बना कर रख दिया और मज़हब को हंसी खेल की शक़्ल दे दी। ख़ुदा ए तआला तौफ़ीक़ दे इंसाफ को चाहिए कि मरने से पहले आँखे खोल ले और होश में आ जाए।_
࿐ _क़ुरआन करीम में जगह जगह अल्लाह तआला ने रंज व मुसीबत हादसात वगैरह पर सब्र करने का हुक्म दिया है न कि रोने पीटने चीखने पुकारने सीने कूटने और मातम करने का क़ुरआन मे मुसीबत और परेशानी पर सब्र करने से मुतअल्लिक़ आयतों को जमा किया जाए तो अच्छी खासी एक किताब तैयार हो जाएगी।_
_हदीस शरीफ़ में है रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया:- जो (मय्यत के ग़म में) गाल पीटे, गरेबान फाड़े, और ज़माना ए जाहिलियत की सी चीख़ व पुकार मचाये वो हम में से नहीं।_
*(सहीह बुखारी जि.1,स.173)*
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 27*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 30
••──────────────────────••►
❝मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ _हुज़ूर की एक सहाबिया हज़रत उम्मे अत्तिया कहती हैं:- रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने हम को नोहा करने से मना फरमाया।_
*(सहीह बुख़ारी, जि.2, स.726)*
࿐ _एक हदीस में है रसूले ख़ुदा सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया:- अल्लाह अज़्ज़ व जल ने मुझ को ढोल बाजे और बांसुरियों को मिटाने का हुक्म दिया।_
*(मिशक़त स.318, किताबुलइमारत फ़सल सालिस)*
࿐ _उसके अलावा एक और हदीस में है हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम फरमाते है:- "मेरी उम्मत में ऐसे लोग होंगे जो ज़िनाकारी, रेशम, शराब और ढोल बाजो को हलाल कर लेंगे_"
_इस हदीस से हुज़ूर ने ढोल बाजों को ज़िनाकारी शराब वगैरह के साथ शुमार फरमाया है।_
*(सही बुख़ारी, जि.2, किताबुलअशरिबा स.837)*
࿐ _मशहूर सहाबी हज़रत जाफ़र तैयार रदियल्लाहु तआला अन्हु जंगे मूता में शहीद हुए, उनकी शहादत की ख़बर जब मदीना शरीफ़ में आई तो उनके घर वाले ग़म मनाने लगे 3 दिन तक के लिए हुज़ूर ने इजाज़त दी उस के बाद हुज़ूर उनके घर ख़ुद तशरीफ़ लाये और फरमाया:- आज के बाद मेरे मेरे भाई जाफ़र के लिए कोई न रोये।_
*(मिशकात बाबूत्तरज्जल स.382)*
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 27,28)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 31
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
࿐ एक हदीस पाक में हुज़ूर सल्लल्लाहु तआला अलैहि वसल्लम ने फरमाया:- लोगो मे दो बातें काफिरों वाली हैं, किसी के नसब में तअन करना और मय्यत पर नोहा करना।_
*_(सही मुस्लिम, जि.1, स.58)_*
࿐ _रहा हज़रत सय्येदिना अमीर हमज़ा की जंगे उहद में शहादत के बाद हुज़ूर के हुक़्म पर बनू अब्दुलअशहल की औरतों का ग़म मनाना या रोना तो उस वाकिए के उलमा ने कई जवाबात दिए हैं उन सबकी तफसील का यहाँ मौक़ा नहीं, मैं ताजियेदारों मातम व सीना पीटने वालों से पूछता हूँ कि क्या जंगे उहद की तारीख़ पर मदीने शरीफ में हर साल ये हुआ करता था? जंगे उहद के तकरीबन 7 साल तक हुज़ूर दुनियां में तशरीफ़ फरमा रहे किसी एक साल का वाकिया भी किसी हदीस में हो तो ज़रा बताये। इस हदीस से मौत व शहादत के बाद चंद दिन तक ग़म मनाना साबित हो सकता है लेकिन बार बार या हर साल तजदीदे हुजन का सुबूत नहीं।
࿐ और मौत व शहादत के बाद चंद यानी 3 दिन ग़म मनाने की इजाज़त का ज़िक्र हम पहले ही कर चुके हैं, जंगे उहद से बापसी में मदीने शरीफ़ में जिन घरों के मर्द शहीद हुए थे वहाँ ग़म मनाये गए थे लेकिन उसके बाद किसी साल किसी ने ऐसा किया हो तो बताएं जब उहद की लड़ाई में शरीक रहने वाले सहाबा और उनके घर वाले तो 50 साल से भी ज़्यादा दुनियां में रहे होंगे। उनकी औलाद और मानने वाले तो आज भी हैं। क्या कहीं जंगे उहद के शहीदों, ख़ासकर हज़रत अमीर हमज़ा की शहादत का ग़म मनाया जाता है?
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 29,30)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 32
••──────────────────────••►
❝मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ताज़ियेदारी और उलमा-ए-अहले सुन्नत*
࿐ _कुछ लोग समझते हैं कि ताजियेदारी सुन्नियों का काम है और उसके रोकना, मना करना वहाबियों का।_ _हालांकि जब से ये ग़ैर शरई ताजियेदारी राइज़ हुई है किसी भी ज़िम्मेदार सुन्नी_ _आलिम ने उसे अच्छा नहीं कहा है।__हिन्दुस्तान में दौरे वहाबियत से पहले के आलिम व बुज़ुर्ग हज़रत_ *शाह अब्दुलअज़ीज़ मुहद्दिस देहलवी रहमतुल्लाहि तआला अलैहि लिखते है:-*यानी अशरा मुहर्रम में जो ताज़ियेदारी होती है गुम्बदनुमा ताज़िये और तस्वीरें बनाई जाती है ये सब नाजाइज़ है।_
*(फतावा अज़ीज़िया, जि.1, स.75)*
*࿐ आला हज़रत मौलाना अहमद रज़ा खां बरेलवी रहमतुल्लाही तआला अलैहि* _जो इमाम अहले सुन्नत हैं जिनका फतावा अरब व अज़म में माना जाता है वो फरमाते हैं:-अब कि ताज़ियादारी उस तरीक़ा-ए-ना मरज़िया का नाम है क़तअन बिदअत व नाजाइज़ व हराम है"_
*(फतावा रज़विया, जि.24, स.513, मतबूआ रज़ा फाउंडेशन लाहौर)*
_࿐ कुछ लोग कहते हैं कि ताज़िया बनाना जाइज़ है घुमाना नाजाइज़ है आला हज़रत ने उसका भी रद फरमाया और बनाने से भी मना फरमाया, वो लिखते हैं:-मगर उस नक़्ल में भी अहले बिदअत से एक मुशाबिहत और ताज़ियेदारी की तोहमत का खदशा और आइन्दा अपनी औलाद व अहले एअतिक़ाद के लिए इब्तिलाये बिदअत का अन्देशा है। लिहाज़ा रोज़ा-ए-अक़दस हुज़ूर सय्यदुश्शोहद की ऐसी तस्वीर भी न बनाएं"_
*(फतावा रज़विया, जि.24, स.513)*
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 30,31*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 33
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ताज़ियेदारी और उलमा-ए-अहले सुन्नत*
࿐ जो जो लोग कहते हैं कि ताज़िया बनाकर अहले सुन्नत का काम है वो आला हज़रत की किताबों का मुताअला करें पचासों जगह उनकी किताबों में ताजियेदारी को नाजाइज़ व हराम और गुनाह लिखा है बल्कि पूरा एक रिसाला उसी बारे में तस्नीफ फरमाया हैं, जिसका नाम है_
*सय्यदी मुफ्तिये आज़म मौलाना शाह मुस्तफा रज़ा खां अलैहिर्रहमा फरमाते हैं:-* _"ताजियेदारी शरअन नाजाइज़ है" (फतावा मुस्तफ़विया, स.534, मतबुआ रज़ा एकेडमी मुम्बई)_
*सदरुश्शरीआ हज़रत मौलाना अमजद अली साहब आज़मी अलैहिर्रहमा* _ताजियेदारी और उसके साथ जगह जगह जो ख़िलाफ़े शरअ हरकात व बिदआत राइज़ हैं उनका ज़िक़्र करके लिखते हैं:-_
_"ये सब महज़ खुराफ़ात है उन सबसे हज़रत सैय्यदिना इमाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु ख़ुश नहीं हैं"
चंद लाइनों के आगे लिखते हैं:- "ये वाकिया तुम्हारे लिए नसीहत था और तुमने उसको खेल तमाशा बनालिया"_
*(बाहरे शरीअत, हिस्सा16,स.248)*
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 30,31,
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 34
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ताज़ियेदारी और उलमा-ए-अहले सुन्नत*
हज़रत मौलाना शाह मुफ़्ती अजमल साहब सम्भली फरमाते हैं:- अब चूंकि ताजियेदारी बहुत ममनूआत शरइया और उमूरे नाजाइज़ पर मुश्तामिल है, लिहाज़ा ऐसी सही नक़्ल भी नहीं बनानी चाहिए।_
*(फतावा अजमलिया, जि.4, स.15)*
࿐ *हज़रत मौलाना हशमत अली खां बरेलवी फरमाते हैं:-*
_ताज़िये बनाना उन्हें बाजे ताशे के साथ धूम धाम से उठाना उनकी ज़ियारत करना उनका अदब और ताज़ीम करना, उन्हें चूमना, उनके आगे झुकना और आँखों से लगाना, बच्चों को हरे कपडे पहनना घर घर भीक मंगवाना, कर्बला जाना वगैरह वगैरह शरअन नाजाइज़ व गुनाह है।_
*(शमए हिदायत, हिस्सा-सोम, स.30)*
*फ़क़ीहे मिल्लत मुफ़्ती जलालुद्दीन साहब अमजदी फरमाते हैं:-* _हिन्दुस्तान में जिस तरह के आमतौर पर ताज़ियादारी राइज़ है वो बेशक हराम व नाजाइज़ व बिदअत सय्यअह है।_
*(फतावा फैज़ुर्रसूल, जि.2, स.563)*
࿐ *हज़रत मौलाना गुलाम रसूल सईदी लिखते हैं:-* _"अपने सीने और चेहरे पर तमाचे लगाना, बाल नोचना, कपड़े फाड़ना, हाय हाय करना और चीख़ना चिल्लाना और वो तमाम काम करना जो शियों के यहाँ मातमे हुसैन के नाम पर किये जाते हैं ये सब काम हराम हैं।"_
*(शरह सही मुस्लिम, जि.1, स.495)*
࿐ *बहरुलउलूम हज़रत मुफ़्ती अब्दुलमन्नान साहब फरमाते हैं:-* _"आजकल आमतौर से जो ताज़िये बनाते हैं, उसका बनाना और रखना इस सिलसिले में जो मरासिम अदा किए जाते हैं सब नाजाइज़ व हराम हैं।"_
*(फतावा बहरुलउलूम, जि.5, स.448
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 32,33*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 35
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*📋 ताज़ियेदारी और उलमा-ए-अहले सुन्नत*
࿐ _यहाँ ये भी बात क़ाबिले ज़िक़्र है कि 1388 हिजरी में अब से तक़रीबन 50 साल पहले ताज़ियादारी के हराम व नाजाइज़ होने से मुतअल्लिक़ एक फ़तवा मरकज़े अहले सुन्नत बरेली शरीफ़ से शाइअ हुआ था जिस पर उस ज़माने के हिन्दुस्तान व पाकिस्तान के मुख़्तलिफ़ शहरों के 75 बड़े बड़े सुन्नी उलमा-ए-किराम ने दस्तख़त किये थे, सभी ने ताज़ियादारी के हराम और नाजाइज़ होने की तसदीक़ की थी, और वो फ़तवा उस ज़माने में पोस्टर की शक़्ल में शाइअ किया गया था, इस की तफसील उलमा ए किराम के नाम के साथ हज़रत मौलाना मुफ़्ती जलालुद्दीन साहब अलैहिर्रहमा की तस्नीफ़ "खुतबाते मुहर्रम" स.469 पर देखी जा सकती है, गोया की ताजियेदारी हराम होने पर सुन्नी उलमा का इत्तिफाक है। इस सब के होते हुए ये कहना कि ताज़ियादारी से रोकना वहाबियों का काम है, जिहालत, नादानी और नावाकिफी है।_
࿐ _कुछ लोग बअज बुज़ुर्गाने दीन और औलियाए किराम के नाम गिना कर ये प्रोपगंडे करते हैं कि फलां बुज़ुर्ग ताज़िया बनबाया फलां ने कंधा दिया फलां ने ताज़िये का इस्तक़बाल किया देख कर खड़े हो गए, ये सब गढ़ी हुई कहानियां है, अवाम को बरगलाने और बहकाने के लिए गढ़ रखी हैं, किसी भी मुस्तनद मोअतबर ज़िम्मेदार आलिम की लिखी हुई किताब में ऐसा कोई वाकिया नहीं है, दर असल ताज़ियादारी को जाइज़ कहने वालों को क़ुरआन व हदीस या आइम्मा किराम की किताबों से कोई सुबूत नहीं मिलता तो गढ़ गढ़कर हिक़ायते बयान करते हैं
*📚(मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 33,34)*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 36
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ बरेली शरीफ़ की ताज़ियेदारी......
_👉 कुछ लोग ये भी कहते सुने गए हैं कि ताज़ियादारी अगर नाजाइज़ व हराम है तो बरेली शरीफ़ जहाँ आला हज़रत अहमद रज़ा खां बरेलवी पैदा हुए और रहे वहाँ ताज़ियादारी क्यों होती है, तो उनकी ये दलील सही नहीं। दुनियां में सब जगह सब तरह के लोग रहते हैं उलमा ए किराम की बातें मानने वाले भी हैं और न मानने वाले भी, फरमाबरदार भी हैं और नाफ़रमान भी, बरेली शरीफ़ में एक ताज़ियादारी ही नहीं बहुत से गलत काम होते हैं, शराब नोशी, जुएबाजी, सूदख़ोरी, नाच तमाशे, बदकारी बेहयाई, बेपर्दगी, सिनेमा और पिक्चर बाजी, तो क्या उन सब की ज़िम्मेदारी आला हज़रत के सर डाली जाएगी?_
_👉 उलमा ए किराम की ज़िम्मेदारी समझाना है दिल में डालना अल्लाह का काम है और ताक़त से रोकना अहले सल्तनत व हुक़ूमत का काम है, आला हज़रत तो आलिमे दीन और नाइबे रसूल हैं, नबियों और रसूलों के ज़माने में भी उनकी बस्तियों में बडी तादाद नाफ़रमान और सरकशों की रही है हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की बीवी और उनके बेटे और हज़रत लूत अलैहिस्सलाम की बीवी की सरकशी और नाफ़रमानी का ज़िक्र तो ख़ुद क़ुरआन करीम में अल्लाह तआला ने फरमाया है, ख़ुद इमाम आली मक़ाम हुसैन रदियल्लाहु तआला अन्हु के ज़माने में उनके साथ क्या किया गया कलमा पढ़ने वालों ने ही उन्हें कैसा धोका दिया, और जंग करके शहीद कर डाला और सारा कूफ़ा मुख़ालिफ़ बन गया, तो अगर बरेली शरीफ़ के कुछ लोग आला हज़रत के ख़िलाफ़ चलते हैं तो उसमें कौनसी नई बात है और कौनसा तअज़्जु्ब का मक़ाम है।
*#📕 मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 30
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 37
••──────────────────────••►
❝ मुहर्रम में क्या जाइज़ ? क्या नाजाइज़ ❞
••──────────────────────••►
*♻️ बरेली शरीफ़ की ताज़ियेदारी......
_हाँ ये बताइये कि आला हज़रत ने कभी ताज़ियादारी को जाइज़ कहा हो या उसकी इजाज़त दी हो तो ये आप कभी साबित नहीं कर सकते, क्योंकि उन्होंने हमेशा उसकी मुख़ालिफत की, जो काम भी उनकी किताबों से ज़ाहिर है, और उनकी औलाद के किरदार, तरीक़ा-ए-कार से , खानवादे के हज़रात आज भी ताज़ियादारी के मुख़ालिफ़ हैं, इसमे न कभी शरीक़ होते हैं न उसे चंदा देते हैं, बल्कि उनसे जहाँ तक मुमकिन है रोकने की कोशिश करते हैं, और बरेली शरीफ़ में जो अहले सुन्नत के दारुलइफ्ता हैं उनमें से किसी भी दारुलइफ्ता से ताज़ियादारी के नाजाइज़ व हराम होने का फ़तवा आज भी आसानी से लिया जा सकता है, ताज़ियेदार फ़तवा तो कभी लेते ही नहीं और झूंठे प्रोपगंडे करते फिरते हैं।_
*#📕 मुहर्रम मे क्या जाइज़ क्या नाजाइज़ सफ़हा 30-36*
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 38
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 39
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 40
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 41
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 42
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 43
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 44
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 45
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 46
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 47
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 48
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 49
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 50
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 51
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 52
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 53
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 54
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 55
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 56
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 57
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 58
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 59
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 60
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 61
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 62
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 63
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 64
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 65
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 66
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 67
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 68
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 69
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
🅿🄾🅂🅃 ➪ 70
••──────────────────────••►
❝ ❞
••──────────────────────••►
••──────────────────────••►
📮 नेस्ट पोस्ट कंटिन्यू ان شاء الله
••──────────────────────••►
No comments:
Post a Comment